{"_id":"8dd101f2d3b748e427e768b2f9551559","slug":"injured-constable-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में घायल कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट में घायल कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 03 Jul 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में पांच दिन पहले तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की टक्कर से घायल पुलिस कर्मियों में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस नाके पर हुए हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए थे। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
27 जून की रात सदर थाना पुलिस, थाना प्रभारी के वाहन पर गश्त कर रही थी। पार्क अस्पताल के पास तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने जिप्सी में जोरदार टक्कर मार दी थी।
इसमें जिप्सी में सवार एएसआई रतन लाल, कांस्टेबल अशोक व कांस्टेबल रमेश (24) पुत्र जीवन निवासी चुरू राजस्थान घायल हो गए थे। दुर्घटना में कांस्टेबल रमेश की हालत अधिक गंभीर थी।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे युवक विशाल को मौके पर ही दबोचा था।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि वह निजी कंपनी में कार्यरत है। वारदात के दौरान उसने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां पर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।