फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Initial Findings On Plasma Therapy Trial Did Not Show Promising Evidence: AIIMS

एम्स प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल : गंभीर मरीजों पर नहीं हो रहा कारगर, मृत्यु दर भी लगभग बराबर  

Thu, 06 Aug 2020 06:03 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 06 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Initial Findings On Plasma Therapy Trial Did Not Show Promising Evidence: AIIMS
डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala

एम्स में चल रहा प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल गंभीर मरीजों पर बहुत कारगर साबित नहीं हो रहा है। हालांकि जांच अभी बहुत प्रारंभिक स्तर पर  है। एम्स में ट्रायल के लिए 15-15 लोगों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। दोनों ग्रुपों में अलग-अलग तरीके से इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


एम्स निदेश डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि यह प्रारंभिक विश्लेषण हैं। प्लाज्मा थेरेपी के प्रभाव को जानने के लिए 15-15 लोगों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। इनके साथ नियंत्रित परीक्षण किया जा रहा है। एक ग्रुप को मानक उपचार प्रोटोकॉल के हिसाब से  इलाज दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


जबकि दूसरे ग्रुप को मानक उपचार के साथ प्लाजमा थेरेपी दी जा रही है। अभी जांच में यह सामने आया है कि दोनों ग्रुप में मृत्यु दर बराबर है। इसी के साथ मरीजों में प्लाज्मा थेरेपी का कोई अधिक लाभ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुलेरिया ने आगे बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि प्लाज्मा थेरेमी सुरक्षित है और मरीजों को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। मगर इसकी के साथ यह बहुत प्रभावी नहीं है। इसलिए इसका विवेकपूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए।


उपचार प्रोटोकॉल में कहा गया है कि प्लाज्मा थेरेपी उन मरीजों पर उपयोग की जा सकती है, जिनमें स्टेरॉयड के उपयोग के बावजूद भी सुधार नहीं हो रहा है। 

इसी के साथ भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद भी प्लाज्मा थेरेपी के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए परीक्षण कर रहा है। हालांकि इसके परिणाम अभी सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed