{"_id":"6bc04eba963345c0a8e5ad1ed8d870bc","slug":"infosys-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नोएडा में भी इंफोसिस, मिलेगी हजारों को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नोएडा में भी इंफोसिस, मिलेगी हजारों को नौकरी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में हाल ही में जमीन खरीदने के बाद अब इंफोसिस कंपनी रविवार को नींव रखने जा रही है। इसके लिए इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति नोएडा आ रहे हैं।
विज्ञापन
तीस जनवरी को सेक्टर 85 में इनफोसिस को साक्षात्कार के जरिए जमीन आवंटित की गई। कंपनी को करीब 1.10 लाख वर्ग मीटर जमीन दी गई है, जिसकी कीमत करीब सवा अरब रुपये है।
विज्ञापन
तीन फरवरी को ही कंपनी ने आवंटन राशि जमा कर आवंटन पत्र भी प्राप्त कर लिया और अब भूमिपूजन कर नींव रखने जा रही है। कंपनी ने एक साल में बिल्डिंग तैयार करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
इसे इंफोसिस का उत्तर भारत का सबसे बड़ा प्लांट बताया जा रहा है। कंपनी के आने से नोएडा में करीब 1455 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
18 हजार प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे, जबकि अप्रत्यक्ष रोजगार को भी जोड़ लें, तो यह संख्या 25 हजार के करीब पहुंच जाएगी।