फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Information received again about placing of bomb in DPS school

Delhi News: मथुरा रोड स्थित डीपीएस स्कूल में बम रखे जाने की फिर मिली सूचना, पुलिस में मचा हड़कंप

Fri, 12 May 2023 09:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 May 2023 09:30 AM IST
सार

सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसी व दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल में तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे के बाद इस सूचना को झूठा करार दे दिया गया।

विज्ञापन
Information received again about placing of bomb in DPS school
delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब मथुरा रोड स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की मेल के जरिए सूचना मिली। मेल में कहा गया था कि स्कूल में 12 मई को सुबह 11 बजे बम धमाका हो जाएगा।

विज्ञापन


सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसी व दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल में तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे के बाद इस सूचना को झूठा करार दे दिया गया। जांच में पता चला है कि जिस मेल आईडी से बम रखे होने की सूचना दी गई है, स्कूल के ही एक छात्र की है। हालांकि पूछताछ में छात्र ने किसी तरह का मेल भेजने से इनकार किया है। दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पिछले महीने भी इसी स्कूल में बम रखे होने की सूचना मिली थी। यह दूसरी बार है जब स्कूल में बम रखे होने की झूठी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed