{"_id":"638487d65781ee5f61522269","slug":"information-about-bomb-in-school-in-defense-colony-area-of-delhi-search-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्कूल में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर को खाली कराकर शुरू की गई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्कूल में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर को खाली कराकर शुरू की गई तलाशी
Mon, 28 Nov 2022 03:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:40 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर में स्थित स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दोपहर 1.19 बजे एक मेल आया कि स्कूल परिसर में एक बम है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और परिसर को तत्काल खाली कराया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल के माध्यम से भेजी गई धमकी के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल खाली कराया गया। स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर में स्थित स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दोपहर 1.19 बजे एक मेल आया कि स्कूल परिसर में एक बम है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पूरे स्कूल की तलाशी ली गई लेकिन कोई बम नहीं मिला।
विज्ञापन
इस बीच साइबर टीम ने ई-मेल की भी जांच की। मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ-साथ डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने से बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद लोगों की सांस में सांस आई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन