फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inflation fell again on housing development Asianon

आवास विकास के आशियानों पर फिर पड़ी महंगाई की मार

Sun, 04 May 2014 02:50 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा Updated Sun, 04 May 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
Inflation fell again on housing development Asianon

चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रस्तावित आवास विकास परिषद की आवासीय योजनाओं में लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


सरचार्ज और सर्किल रेट बढ़ने के बाद अब परिषद निर्माण लागत में बढ़ोत्तरी होने के चलते फ्लैटों के रेट बढ़ाने जा रहा है। फ्लैटों के दामों में करीब 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


चुनाव बाद परिषद की ऋषि मंडप, सिद्धार्थ विहार में बहुमंजिला इमारतों की योजना और अजंतापुरम में भी कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें से ज्यादातर योजनाओं को आम आदमी के लिए सस्ती योजनाओं के रूप में लांच किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इन पर महंगाई का ग्रहण लगता दिख रहा है। वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ नए दामों की घोषणा होनी थी। प्रस्ताव तैयार कर लखनऊ स्थित परिषद के मुख्यालय भेजा जा चुका है।


चुनाव आचार संहिता के चलते यह प्रस्ताव अटका हुआ है। आचार संहिता समाप्त होते ही इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

2012 में बढ़ाए गए थे दाम
परिषद ने इससे पहले 2012 में निर्माण लागत बढ़ने पर फ्लैटों के दामों में करीब 10 फीसदी की ही बढ़ोत्तरी की थी। इस बढ़ोत्तरी से परिषद के हर फ्लैट में डेढ़ से तीन लाख रुपए तक का इजाफा हुआ था। अधिकारियों की मानें तो महंगाई दर बढ़ने से पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा निर्माण लागत में 5-10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। ईंट, रोड़ी, डस्ट और सीमेंट के साथ लेबर कॉस्ट भी बढ़ी है। जिसका असर फ्लैटों की लागत पर पड़ा है।

बिल्डरों से सस्ते फ्लैट देने का वादा
दामों में बढ़ोत्तरी की तैयारी में जुटे परिषद का दावा है कि अभी भी उनके फ्लैट प्राइवेट बिल्डरों से सस्ते होंगे। वसुंधरा में जहां निजी बिल्डरों के टू बीएचके फ्लैटों की कीमत 45-50 लाख रुपये है वहीं परिषद की आगामी योजनाओं में इसके दाम 35-40 लाख रुपये के बीच होंगे। उधर बिल्डरों के करीब 65-70 लाख के थ्री बीएचके के मुकाबले परिषद 55-60 लाख में थ्री बीएचके देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed