{"_id":"1955c1b58d5ce96c5fb9da7a136252e3","slug":"inflation-discussion-in-the-rahgiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी में हुई महंगाई की चर्चा, पुलिस कमिश्नर विर्क भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी में हुई महंगाई की चर्चा, पुलिस कमिश्नर विर्क भी रहे मौजूद
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी की राहगीरी रविवार को बदले अंदाज में दिखी। यहां हजारों लोगों के बीच महंगाई का मुद्दा छाया रहा। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के चर्चा का बाजार यहां गर्म रहा।
विज्ञापन
केआर मंगलम स्कूल के विद्यार्थियों ने महंगाई पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इसके अलावा कार फ्री डे की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए साइकिल रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
इसमें पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौरव सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सुशांत लोक की राहगीरी डे में करीब 15 हजार लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
रोजाना की तरह से यहां गीत, संगीत, नृत्य, साइकिलिंग और वॉकाथन का आयोजन किया गया। महंगाई से परेशान आम लोगों की समस्याओं को राहगीरी में काफी जिक्र हुआ।
लोगों का कहना था कि जाम खत्म करने के लिए कार फ्री डे शुरू किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए राहगीरी आरंभ हुई है। क्यों न महंगाई खत्म करने के लिए भी कोई अभियान चलाया जाए।
केआर मंगलम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पेश नुक्कड नाटक महंगाई के दंश पर आधारित था, जिसमें दाल का मुद्दा भी उठाया गया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि महंगाई को कम कर आम आदमी को राहत देने का प्रयास किया जाए।
राहगीरी के दौरान पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क ने भी साइकिल चलाई। उन्होंने लोगों से मंगलवार को बिना कार के आने की अपील की। इस दौरान कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों ने भी हिस्सा लिया।