{"_id":"656f16af0225b7506306379c","slug":"indraprastha-apollo-accused-of-illegal-kidney-trading-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: इंद्रप्रस्थ अपोलो पर लगा किडनी की अवैध खरीद-फरोख्त का आरोप, एनओटीटीओ ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: इंद्रप्रस्थ अपोलो पर लगा किडनी की अवैध खरीद-फरोख्त का आरोप, एनओटीटीओ ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
Tue, 05 Dec 2023 05:55 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 05 Dec 2023 05:55 PM IST
सार
एनओटीटीओ के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय अंग और टिशू प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के खिलाफ किडनी के खरीद-फरोख्त के लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। एनओटीटीओ ने दिल्ली सरकार से मामले की जांच कराने और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एनओटीटीओ ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले अपोलो ने इन आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एनओटीटीओ के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। दोषी मिलने पर मानव अंग और टिशू प्रत्यारोपण अधिनियम (टीएचओटीए) 1994 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
डॉ. कुमार ने पत्र में एक मीडिया रिपोर्ट को भी संदर्भित किया है, जिसमें दिल्ली के अपोलो अस्पताल और डॉ. संदीप गुलेरिया पर किडनी रैकेट चलाने में शामिल होने का आरोप लगाया गया है, जिसमें म्यांमार के जरूरतमंद लोगों को लाभ के लिए उनके अंग बेचने के लिए लुभाया जा रहा है।
विज्ञापन