{"_id":"66e3f02dda36a18c9c063644","slug":"indirapuram-encounter-chain-snatching-gang-busted-huge-amount-of-goods-recovered-accused-arrested-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरापुरम मुठभेड़: चेन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, भारी मात्रा में सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरापुरम मुठभेड़: चेन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, भारी मात्रा में सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2024 04:33 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:33 PM IST
सार
इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन छीनने वाले गिरोह के सरगना और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी की चेन, नगद, तमंचा और पल्सर बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस की बुधवार रात पौने बारह बजे एनसीआर में चेन छीनने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। हिंडन बैराज के पास आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। टीम को तीनों के पास से पीली धातु की चेन, 32000 की नगदी, तमंचा, कारतूस, खोखा और चोरी की पल्सर बाइक बरामद हुई। सरगना आशु उर्फ समीर पर दिल्ली एनसीआर के थानों में लूट व स्नेचिंग के 26 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट रोड पर रात करीब 8:30 बजे टीम ने पल्सर बाइक सवार अरशु उर्फ समीर निवासी संगम विहार थाना तिमारपुर वजीराबाद दिल्ली, नौशीन पुत्र अकरम निवासी सुभाष मोहल्ला गोंडा थाना भजनपुरा दिल्ली, मो. आसिम पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी संगम विहार थाना तिमारपुर वजीराबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अरशु और नौशीन ने दिल्ली एनसीआर में चेन व मोबाइल छीनने की घटना को कबूल किया। इस दौरान तीनों ने इंदिरापुरम और अन्य थाना क्षेत्र में भी लूट की घटनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
डीसीपी का कहना है कि पूछताछ के बाद टीम अरशु और नौशीन को फोन बरामद करने के लिए उनके बताए गए हिंडन बैराज के पास ले गई तो वहां दोनों ने झाड़ियां से तमंचा निकालकर टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई दोनों के दाहिने पैर की पिंडली में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल हालत में दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तमंचे और कारतूस, खोखे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना अरशु उर्फ समीर है। उसने विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट और छिनैती की घटना करने के लिए कई महीनों पहले पल्सर बाइक चोरी कराई थी। उसे पर अलग-अलग नंबर की प्लेट लगाकर घटना को अंजाम देता था। जांच में सामने आया कि सरगना अरशु पर दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न थाना क्षेत्र में 26 मुकदमे जबकि नौशीन पर 10 और आसिम के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। तीनों ने कार्रवाई से पहले एक महिला से पीली धातु की चेन छीनी थी। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज करने के बाद टीम ने अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की।