{"_id":"5d6c19b98ebc3e93ad1035ac","slug":"indigo-stop-aap-leader-sanjay-singh-from-boarding-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से पहुंचे संजय सिंह को फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया, इंडिगो पर लगाया बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से पहुंचे संजय सिंह को फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया, इंडिगो पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Mon, 02 Sep 2019 12:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को देरी होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया। रविवार सुबह वे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भोपाल के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे। ट्वीट कर उन्होंने इंडिगो के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। हालांकि, बाद में उन्होंने एयर इंडिया का टिकट लिया। ट्वीट कर उन्होंने एयर इंडिया का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बोर्डिंग पास होने और सुरक्षा जांच के बावजूद इंडिगो विमान के कर्मचारियों ने उन्हें सवार होने से रोक दिया। इंडिगो के कर्मचारी किस तरह यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, इसकी शिकायत राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से भी की है।
विज्ञापन
उड्डयन मंत्री से भी इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे। संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बैंक कर्मचारियों के कार्यक्रम में भोपाल जा रहा था, लेकिन अपनी बदसलूकी के लिए मशहूर इंडिगो कर्मचारियों की बदतमीजी का शिकार हो गया।
विज्ञापन