फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India's historical journey from Raj to Swaraj

Delhi NCR News: राज से स्वराज तक में दिखा भारत का ऐतिहासिक सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राज से स्वराज तक नामक प्रदर्शनी में भारत के ऐतिहासिक सफर को दर्शाया गया है। इसमें 100 से 150 साल पुरानी वस्तुएं, सिक्के और दस्तावेज शामिल हैं। प्रदर्शनी का प्रवेश द्वार शेखावाटी की हवेली जैसा है। भीतर किंग जॉर्ज और क्वीन विक्टोरिया के मोहर वाले सिक्के, तस्वीरें और घरेलू चीजें प्रदर्शित हैं। यह प्रदर्शनी शेखावाटी के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक बदलावों को दिखाती है। सूत्रधार श्रुति नादा पोद्दार ने बताया कि अविभाजित भारत के समय युद्ध जीतने वाले सैनिकों को इंडिया सर्विस मेडल मिलते थे। इन पदकों पर ब्रिटिश सम्राट और अविभाजित भारत का नक्शा होता था। पारंपरिक परिधान, टाइपराइटर और गांधी आंदोलन से जुड़ा चरखा भी यहां है। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े व्यक्तित्वों की तस्वीरें और राजा रवि वर्मा की कृतियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed