{"_id":"6abbdad25f46d51cd70691dd","slug":"car-crashes-into-stationary-truck-youth-killed-three-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157108-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार रात बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक सुमित की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली नंबर की यह कार फरीदाबाद से दिल्ली आ रही थी और रात करीब एक बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घायल सुमित को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों में इमरान (25), करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति और फरीदाबाद के सोमेंद्र नाथ (35) शामिल हैं। तीनों का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने श्री राधेकृष्ण ट्रांसपोर्ट सर्विस के ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू की है।