{"_id":"6ab0024e5ba55e7db008d897","slug":"indias-development-journey-seen-with-faith-in-laxmi-nagar-tableaux-attracted-attention-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1114-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर में आस्था के साथ दिखी भारत की विकास यात्रा, झांकियों ने खींचा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर में आस्था के साथ दिखी भारत की विकास यात्रा, झांकियों ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। लक्ष्मी नगर में आयोजित 25वें दिल्ली का महाराजा गणेश महोत्सव में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भव्य गणपति दर्शन के साथ पंडाल में भारत की विरासत, उपलब्धियों और विकसित भारत-2047 के संकल्प पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांकियों के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से आयोजित महोत्सव की इस वर्ष की थीम विघ्नहर्ता से विकासकर्ता—25 वर्ष की आस्था, 2047 विकसित आधुनिक भारत का संकल्प रखी गई है। इसी थीम के अनुरूप पंडाल को धार्मिक आयोजन के साथ देश की विकास यात्रा को दर्शाने वाले स्वरूप में सजाया गया है।
विज्ञापन
पंडाल में भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों के साथ डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, पर्यावरण संरक्षण, एआई, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर तकनीक से जुड़ी झांकियां लगाई गई हैं। इनके माध्यम से श्रद्धालु देश की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक तकनीकी विकास तक की झलक एक ही स्थान पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
महोत्सव आयोजक महेंद्र लड्डा ने बताया कि झांकियों को विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आधुनिक तकनीक और विकसित भारत की अवधारणा पर आधारित मॉडल युवाओं के बीच सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं।
पंडाल में दिल्ली का महाराजा के हाथों में मेड इन इंडिया ड्रोन, ब्रह्मोस मिसाइल और सेमीकंडक्टर के प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, द्वादश ज्योतिर्लिंगों की थीम पर तैयार मुख्य पंडाल और भगवान केदारनाथ मंदिर की कलात्मक प्रस्तुति श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव दे रही है।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव के जरिए धार्मिक आस्था के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत, वर्तमान उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।