फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की रहने वाली थी हार्वी चक्रवात से बचकर अस्पताल में मरने वाली शालिनी, ग्रेनो से की थी पढ़ाई

Tue, 05 Sep 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- presented by: पूजा त्रिपाठी
amarujala.com- presented by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Sep 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Indian schoolgirl died who was a Harvai cyclone survivor

अमेरिका में हार्वी चक्रवात से प्रभावित टेक्सास की एक झील से निकाली गई 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की यहां अस्पताल में मौत हो गई। छात्रा को अन्य भारतीय छात्र के साथ झील से नाजुक हालत में निकाला गया था। छात्र की मौत पहले ही हो चुकी है।

Indian schoolgirl died who was a Harvai cyclone survivor
Harvey

दिल्ली की रहने वाली छात्रा शालिनी सिंह टेक्सास के एएंडएम यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। उसे लेक ब्रायन से अन्य भारतीय छात्र निखिल भाटिया के साथ नाजुक हालत में बाहर निकाला गया था।

Indian schoolgirl died who was a Harvai cyclone survivor
हार्वे चक्रवात

वह दोनों पिछले शनिवार को वहां तैरने गए थे। भाटिया की मौत 30 अगस्त को अस्पताल में हो गई थी। जबकि शालिनी की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian schoolgirl died who was a Harvai cyclone survivor
हार्वे चक्रवात

उसे रविवार रात मृत घोषित किया गया। शालिनी का छोटा भाई और उसके मामा दिल्ली से 30 अगस्त को यहां आए थे और अंतिम समय में उसके साथ थे।

विज्ञापन
Indian schoolgirl died who was a Harvai cyclone survivor
हार्वे चक्रवात
शालिनी ग्रेटर नोएडा के आईटीएस डेंटल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में डिग्री हासिल करने के बाद पिछले महीने ही यहां दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम की पढ़ाई करने आई थी। वाणिज्य दूतावास के सूत्रों के अनुसार, शालिनी का अंतिम संस्कार अगले सप्ताह मंगलवार या बुधवार को किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed