फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Railways Train passengers no longer need to worry while passing through the tunnel

सुरंग से गुजरते वक्त यात्री रहें बेफिक्र: न तो ट्रेन की चाल लड़खड़ाएगी, स्टेशन मास्टर से भी नहीं कटेगा संपर्क

Sun, 24 Dec 2023 12:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Dec 2023 12:59 AM IST
सार

सुरंग से गुजरते हुए अब न तो ट्रेन की चाल लड़खड़ाएगी और न ही किसी तरह की दुर्घटना होने की आशंका बनेगी। ट्रेन के चालक का संपर्क स्टेशन मास्टर से भी नहीं कटेगा। इसके लिए रेलवे ने तकनीक का सहारा लेते हुए खास योजना तैयार की है।

विज्ञापन
Indian Railways Train passengers no longer need to worry while passing through the tunnel
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुरंग से गुजरते हुए अब न तो ट्रेन की चाल लड़खड़ाएगी और न ही किसी तरह की दुर्घटना होने की आशंका बनेगी। ट्रेन के चालक का संपर्क स्टेशन मास्टर से भी नहीं कटेगा। इसके लिए रेलवे ने तकनीक का सहारा लेते हुए खास योजना तैयार की है। इसके लिए रेलवे एकीकृत सुरंग संचार प्रणाली विकसित करने के साथ ही सुरंग के अंदर हैंडहेल्ड रेडियो, सुरंग नियंत्रण कक्ष का बेस स्टेशन स्थापित करेगा ताकि संदेश का आदान-प्रदान होता रहे।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के कटरा-बनिहाल सेक्शन, मध्य रेलवे के पनवेल-कर्जत, कर्जत-लोनावाला और कसारा-इगतपुरी सेक्शन के साथ ही दक्षिण पश्चिम रेलवे के कैसल रॉक-कुलेम सेक्शन (ब्रागांजा घाट) के लिए सुरंग रेडियो संचार योजना पर काम किया जा रहा है। रेलटेल लुमडिंग डिवीजन के भैरबी-सैरांग के नई सिंगल लाइन सेक्शन में एकीकृत सुरंग संचार प्रणाली, सुरंग में आपातकालीन कॉल व्यवस्था लागू करेगा। इसपर 66.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना में 32 सुरंगों को इस सिस्टम से लैस किया जाएगा। जिनकी कुल लंबाई 12643 मीटर होगी।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल के अधिकारियों का कहना है कि खराब सिग्नल कवरेज के कारण सुरंगों के अंदर संचार बाधित हो जाता है, जिससे ट्रेन संचालन और रखरखाव के कार्य में बाधा आ जाती है। अब अत्याधुनिक एकीकृत सुरंग संचार प्रणाली सुरंग के अंदर हैंडहेल्ड रेडियो, सुरंग नियंत्रण कक्ष के बेस स्टेशन और निकटवर्ती स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के बीच निर्बाध रेडियो संचार प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। निर्माण, रखरखाव और ट्रेन संचालन में शामिल कर्मियों को हैंडहेल्ड उपकरण दिए जाएंगे। सुरंग के भीतर संचार चैनल स्वतंत्र और विफलता के बिना संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरंग में स्पष्ट ऑडियो सुनाई देगी
सुरंग संचार परियोजना का लक्ष्य पूरी सुरंग की लंबाई के बराबर निरंतर कवरेज स्थापित करना है, जिससे बिना किसी व्यवधान के स्पष्ट ऑडियो सुनिश्चित हो सके। सिस्टम सुरंग के भीतर पर्यावरणीय परिस्थितियों में विश्वसनीय संचालन की गारंटी देगा। भैरबी-सैरांग नई लाइन परियोजना सबसे कठिन सेक्शनों में से एक है, जहां सड़क, सामग्री की अनुपलब्धता, परिवहन की उच्च लागत, दुर्गम इलाके की समस्या है। यहां स्मार्ट सुविधाओं और आपातकालीन संचार प्रणाली के लिए एकीकृत संचार प्रणाली वीएचएफ (सिंप्लेक्स) और बैकबोन नेटवर्क की डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, वायरिंग का परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed