फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Railways: The journey to Delhi-NCR will now be easier

Indian Railways : दिल्ली-एनसीआर की राह अब और होगी आसान, प्रदूषण भी हो जाएगा कम; कई गाड़ियों का एलान

Thu, 20 Mar 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 02:20 AM IST
सार

रेलवे ने इस साल कई नई ट्रेनों को लॉन्च करने की योजना तैयार की है। इसमें नमो भारत ट्रेन तो शामिल है ही साथ ही नई मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट (मेमू) ट्रेन भी पटरी पर दौड़ेगी।

विज्ञापन
Indian Railways: The journey to Delhi-NCR will now be easier
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली एनसीआर की राह अब और आसान होगी। रेलवे ने इस साल कई नई ट्रेनों को लॉन्च करने की योजना तैयार की है। इसमें नमो भारत ट्रेन तो शामिल है ही साथ ही नई मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट (मेमू) ट्रेन भी पटरी पर दौड़ेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा वंदे भारत कुर्सीयान श्रेणी वाली ट्रेन का भी निर्माण किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली आसपास की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इनके निर्माण से एक तरफ यात्रा सुगम होगी, वहीं दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।
विज्ञापन


मुंबई लोकल की तरह अब एनसीआर में भी लोकल ट्रेनों की भरमार होगी। रेलवे ने ऐलान किया है कि 50 मेमू ट्रेन का निर्माण किया जाएगा। इन ट्रेनों के ट्रैक पर उतरने से दिल्ली, गाजियाबाद, रोहतक, जिंद, पानीपत, सोनीपत समेत एनसीआर के अन्य शहरों की आपस में दूरी कम हो जाएगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Varanasi News : दिल्ली अब भी दूर, वंदे भारत छोड़ अगले सात दिन तक किसी भी ट्रेन में जगह नहीं

मेमू ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस की दूरी भी तय कर सकती है। सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन होने की वजह से इसकी रफ्तार भी अधिक होगी। इसके अलावा रेलवे ने 50 नामो भारत ट्रेन निर्माण की भी घोषणा की है।

इस ट्रेन के चलने से दिल्ली-मेरठ के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और एनसीआर को एक नई तरह की सार्वजनिक यातायात का संसाधन मिल जाएगा। नई वंदे भारत कुर्सीयान श्रेणी वाली ट्रेनें धीरे-धीरे शताब्दी ट्रेन की जगह ले रही हैं। इतनी ट्रेन ट्रैक पर उतरने से 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें : UP: घोसी सांसद ने की मऊ से वंदे भारत चलाने की मांग, सदन में उठाया ये खास मुद्दा; रेल मंत्री से कही ये बात


दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-कानपुर, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-अजमेर समेत अन्य रूट पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की तादाद बढ़ जाएगी और एनसीआर के बाहर का सफर भी आसान होगा।

लंबी दूरी के लिए भी ट्रेन निर्माण का एलान
दिल्ली एनसीआर ही नहीं लंबी दूरी के लिए भी रेलवे कई श्रेणी की ट्रेन निर्माण कर रहा है। रेलवे ने 260 नई वंदे भारत स्लीपर श्रेणी वाली ट्रेन निर्माण करने का ऐलान किया है।

इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इसी तरह आम लोगों के लिए 100 नई अमृत भारत ट्रेन निर्माण करने की भी योजना है। यह ट्रेन लंबी दूरी वाली होगी। इतनी ट्रेन चलने से सार्वजनिक वाहन की संख्या बढ़ेगी। इससे प्रदूषण की समस्या भी कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed