फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Railways Local trains will run as special

Indian Railways: रेल यात्री ध्यान दें; स्पेशल बनकर चलेंगी लोकल ट्रेनें, अतिरिक्त लगेगा किराया

Sun, 31 Jul 2022 06:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Jul 2022 06:15 AM IST
सार

रेलवे ने सभी लोकल व पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने का तो निर्णय लिया है, लेकिन स्पेशल बनकर ही चलेंगी। लिहाजा यात्रियों को इस ट्रेन की सवारी के लिए अतिरिक्त किराया चुकाना होगा।

विज्ञापन
Indian Railways Local trains will run as special
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

एक अगस्त से दिल्ली-एनसीआर के मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी। कोविड की वजह से बंद हुईं ट्रेनें वापस पटरी पर लौट रही है। रेलवे के इस फैसले से दिल्ली से शामली, गाजियाबाद, पानीपत, अलीगढ़, मुरादाबाद, पलवल, जींद समेत अन्य शहरों में आवाजाही आसान होगी। हालांकि, बहाल की गईं ट्रेनें कोविड काल की तरह ही स्पेशल बन कर चलेंगी। लिहाजा यात्रा किराया ज्यादा होगा। 

विज्ञापन


रेलवे ने सभी लोकल व पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने का तो निर्णय लिया है, लेकिन स्पेशल बनकर ही चलेंगी। लिहाजा यात्रियों को इस ट्रेन की सवारी के लिए अतिरिक्त किराया चुकाना होगा। सामान्य द्वितीय श्रेणी में 10 और अन्य में 30 प्रतिशत अतिरिक्त विशेष प्रभार वसूला जाएगा। रेलवे के नियमों के अनुसार अतिरिक्त भीड़भाड़ की अवधि में पहले भी स्पेशल गाड़ियां चलती थीं। 

विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को बहाल करने का निर्णय लिया है। इनमें ज्यादातर ट्रेन 1 अगस्त से बहाल हो जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04041 दिल्ली सराय रोहिल्ला-फर्रूखनगर स्पेशल शाम 4:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04946 दिल्ली- गाजियाबाद स्पेशल सुबह 8:40 बजे चलेगी। 04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल सुबह 10:50 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 04288 दिल्ली-अलीगढ़ स्पेशल सुबह 8:30 बजे चलेगी। 04914 दिल्ली-पलवल स्पेशल सुबह 5:15 बजे चलेगी। 04938 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल रोज 8:45 बजे चलेगी।

इसके अलावा 2 अगस्त को भी कई ट्रेन बहाल होंगी। इनमें ट्रेन संख्या 04350 दिल्ली जंक्शन-मुरादाबाद स्पेशल सुबह 4:10 बजे चलेगी। इसी तरह 9 अगस्त से 04999 दिल्ली-शामली स्पेशल शाम 7 बजे चलेगी। 04998 जींद-दिल्ली स्पेशल शाम 3:55 बजे चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed