{"_id":"577269274f1c1b5f1879ba60","slug":"indian-national-lok-dal-will-iftar-party-senior-leaders-will-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन नेशनल लोकदल देगी इफ्तार पार्टी, वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन नेशनल लोकदल देगी इफ्तार पार्टी, वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला
इंडियन नेशनल लोकदल के पुन्हाना ब्लॉक प्रधान एव जिला पार्षद जान मोहम्मद ने बताया कि 3 जुलाई को पुन्हाना की अनाज मंडी में इनेलो द्वारा मेवात के रोजेदारों को इफ्तार दी जाएगी।
विज्ञापन
इसमें विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित इनेलो के अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 15 हजार रोजेदारों को रोजा इफ्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पार्षद का कहना है कि वर्ष 2000 में सबसे पहले इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कोठियों से निकलकर आम लोगों को रोजा इफ्तार पार्टी देने की शुरूआत की थी। उसी परंपरा को कायम रखते हुए उनकी पार्टी हर साल मेवात में रोजा इफ्तार आयोजन करती आ रही है।
विज्ञापन