विवाद के बाद भी परिषद 21 बहादुर बच्चों को देगी राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, नहीं होगी सरकार की भूमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाल कल्याण परिषद (एनजीओ) 21 बहादुर बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2018 से सम्मानित करने जा रही है। यह राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2018 एनजीओ की ओर से दिया जाने वाला पुरस्कार होगा, जिसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ ने शुक्रवार को बहादुर बच्चों के नामों की घोषणा की। इसमें जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से सीधा मुकाबला करने पर सेना के दो परिवारों के दो बच्चों गुरूगु हिमाप्रिया और सौम्यादीप जना को एनजीओ का सर्वोच्च भारत अवार्ड दिया जाएगा।
जबकि दिल्ली निवासी व मूलरूप से टिहरी गढ़वाल की मरणोपरांत नितिशा नेगी को गीता चोपड़ा अवार्ड, हिमाचल प्रदेश की मुस्कान और सीमा को मनचलों को सबक सिखाने, उत्तर प्रदेश स्थित बाराबंकी के कुंवर दिव्यांग सिंह को अपनी छोटी बहन से गुस्साए बैल से बचाने, दिल्ली निवासी व मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले मंदीप कुमार पाठक को सड़क पर छोटी बच्ची को दीवाली की रात पटाखों से झुलसने पर बचाने समेत अन्य को पुरस्कार 2018 दिया जा रहा है।