{"_id":"5c76db6cbdec22738e36bfd0","slug":"indian-air-force-on-killing-terrorists-people-in-delhi-burnt-lamps-of-ghee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकियों को मार गिराने पर जलाए घी के दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकियों को मार गिराने पर जलाए घी के दीपक
Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मिराज विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने पर दिल्ली के रोहिणी इलाके में लोगों ने घी के दीए जलाए। रोहिणी सेक्टर-6 आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में इसका आयोजन हुआ। महिलाओं ने एकत्र होकर घरों के बाहर दीपक जलाए। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अतुल सिंघल ने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए के संरक्षक राम वत्स, निगम पार्षद कनिका जैन, डॉ. शशि सिंघल, मधु जैन, डॉ. अल्पना मिश्रा, पिंकी गुप्ता, हेमलता, साक्षी चौबे, गरिमा, शीतल गर्ग, रीना उपाध्याय, राकेश सचदेवा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। दरअसल रोहिणी सेक्टर-6 के सदस्यों ने पुलवामा हमले के दौरान शहीद हुए जवानों के विरोध में पीएम मोदी को पत्र लिख सख्त कार्रवाई की मांग की थी। ब्यूरो
रामलीला मैदान में जन चेतना यात्रा निकाली
कुम्हार एवं प्रजापति समाज की ओर से रामलीला मैदान में बुधवार को जन चेतना यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। ओबीसी जाति से अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में हरियाणा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रजापति समाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि आजादी के 72 वर्ष बीतने के बाद भी कुम्हार एवं प्रजापति जाति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। समाज की उपेक्षाओं के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुम्हार एवं प्रजापति को अनुसूचित जाति में शामिल करने, बच्चों के लिए छात्रावास, कोचिंग केंद्र खोलने के लिए सब्सिडी और ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा माटी कला बोर्ड के गठन के अलावा ईंट भट्ठों पर जीएसटी में छूट दी जानी चाहिए।