Air Force Day 2018: स्थापना दिवस पर वायुसेना ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम की शुरुआत आकाशगंगा टीम ने की। जिस समय पैरा जंपर्स 8000 फीट की ऊंचाई से उतरे तो परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। आज हमारे वायुसेना की ताकत पूरी दुनिया देख रही है। अलग-अलग दल अपने-अपने करतब दिखा रही हैं। जैसे हॉक हेलिकॉप्टर और एयर वारियर ड्रिल टीम के हैरतअंगेज करतब देख दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
विंग कमांडर दीपक शर्मा व आलोक यादव के नेतृत्व में पैरा जंपर्स ने मिलकर अलग रंग के पैराशूट से तिरंगे की संरचना और स्काई डाइविंग के कई करतब दिखाए। समारोह में वायुसेना, थल सेना और जल सेना के प्रमुख ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है। एयरफोर्स-डे परेड में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा देश के लिए उत्कर्ष सेवा देने के लिए करीब 48 जवानों को सम्मानित किया।
इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
वायुसेना दिवस के चलते हिंडन एयरबेस वाली रोड पर वाहनों चालकों को जाम से जूझना पड़ सकता है। सुबह पांच से अपराह्न दो बजे तक इस पर रूट डायवर्जन रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर के एयरफोर्स के अधिकारी और वीवीआईपी सोमवार को हिंडन एयरबेस पहुंचे। यातायात को संभालने के लिए सुबह से पुलिसकर्मी, वायु सेना के जवान और सिविल डिफेंस के वालंटियर तैनात हैं।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी ने बताया कि हिंडन एयरबेस पर आठ अक्तूबर को वायु सेना दिवस मनाने के चलते सोमवार सुबह पांच से नौ बजे तक और फिर 11 से अपराह्न दो बजे तक डायवर्जन रहेगा। वाहन हिंडन एयरबेस की ओर नहीं जा सकेंगे।
मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स और करनगेट से नागद्वार के बीच वाहन नहीं चल सकेंगे। सोमवार होने के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहेगा।
इससे सड़कों पर जाम लग सकता है। परेड देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर से वीवीआईपी समेत कई स्कूलों के बच्चे हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।