{"_id":"570ca6ce4f1c1b2c604a6ab9","slug":"india-won-asian-kho-khoa-competition-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने जीती एशियन खो-खो चैंपियनशिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने जीती एशियन खो-खो चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई एशियन खो-खो चैंपियनशिप का खिताब लेकर सोमवार को लौटी भारतीय टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। भारतीय टीम में शामिल लड़कियों ने फाइनल में बांग्लादेश को 26-16 से हराकर अपने देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर बांग्लादेश, तीसरे पर नेपाल और चौथे स्थान पर श्रीलंका की टीम रही।
चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय शिविर का आयोजन सेक्टर-37 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ था। जिसमें देशभर से आई 25 लड़कियों में से 15 लड़कियों का चयन भारतीय टीम में किया गया। चैंपियनशिप से स्वर्ण पदक जीतकर सभी खिलाड़ियों की वापसी डीएवी स्कूल में ही हुई। यहां से वे अपने प्रदेश के लिए मंगलवार को रवाना होंगी।
भारतीय टीम के कोच सुमित भाटिया ने बताया कि टीम में सभी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम की कप्तान सुप्रिया व हरियाणा की मुकेश ने सबसे अधिक अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड कप चैंपियनशिप जीतना हैं, जोकि यूपी आजमगढ़ में अक्टूबर में आयोजित होगी। टीम को जीत की बधाई स्कूल की प्रधानाचार्य व खो-खो फडरेशन की तरफ से दी गई।