{"_id":"5cd8a659bdec2207826dd069","slug":"india-s-voting-process-known-by-delegates-from-five-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच देशों के प्रतिनिधियों ने जानी भारत की मतदान प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच देशों के प्रतिनिधियों ने जानी भारत की मतदान प्रक्रिया
Mon, 13 May 2019 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 May 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
विदेशी प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में मतदान प्रक्रिया देखने के लिए रविवार को पांच देशों का 11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय शिष्ट मंडल गुरुग्राम पहुंचा। रोमानिया के प्रतिनिधियों ने कहा कि वह अपने देश में भी भारतीय मतदान प्रक्रिया की तर्ज पर चुनाव कराने की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
रोमानिया से जनरल सेक्रेटरी कृष्टियान एंन्ड्रीस्कु व लीगल ऑफिस की हैड लोरा मारिया ईवानोई, श्रीलंका से इलेक्शन कमीशन के सदस्य महामहिल नलीन जयन्था अबेस्केरे व सीनियर डिप्टी कमिश्नर पथिराजा आराचिलेज भारत पहुंचे।
विज्ञापन
इनके अलावा सुरीनाम से डायरेक्टर डेनिस मैनसो व सेक्शन ऑफिसर फैलीसिटी ओस्टिन हाकमत, युनाइटेड अरब एमिरात से असिस्टेंट अंडर सेक्रेटरी डॉ. शैईद मोहम्मद अब्दुल ओमर अलगुफली व डायरेक्टर इलेक्टोरल अफेयर्स डॉ. अब्दुल सुलेमान अहमद सुलेमान व जिम्बाब्वे से कमिश्नर कुबानीमोवो, डिप्टी डायरेक्टर गवी तौराई व डिप्टी डायरेक्टर सेफास गानयाले ने भी गुरुग्राम में शिरकत की। इनके साथ भारत निर्वाचन आयोग से लायजन ऑफिसर के तौर पर दीपक कुमार व विभु भुट्टा भी थे।
विज्ञापन
शिष्ट मंडल गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित डीपीएस स्कूल स्थित मॉडल मतदान केंद्र पहुंचा, जहां मतदान प्रक्रिया को समझा। मौके पर गुरुग्राम की उपजिला निर्वाचन अधिकारी व नगराधीश मनीषा शर्मा ने सभी सदस्यों को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने मतदाताओं के लिए बनाए गए वेटिंग एरिया आदि को भी दिखाया।
इस दौरान गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर मनमीत कौर नंदा भी वहां पहुंचीं और शिष्ट मंडल के साथ बातचीत की। शिष्ट मंडल के सदस्य भारत की मतदान प्रक्रिया को देखकर प्रभावित हुए।
रोमानिया से आए प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके यहां मतदान बैलेट पेपर से होता है, लेकिन अब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को यहां पर देखा है तो वे इसके प्रयोग की वहां पर सिफारिश करेंगे। शिष्ट मंडल ने मतदान केंद्र पर रखे गए सेल्फी बूथ पर भी फोटो खिंचवाए।