फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India's biggest tricolor would establish in faridabad

देश के सबसे ऊंचे तिरंगे का गवाह बनेगा शेख फरीद का शहर

Thu, 26 Feb 2015 07:37 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
India's biggest tricolor would establish in faridabad
शेख फरीद की नगरी में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इसकी ऊंचाई होगी 240 फुट। इसके लिए शहर के बीच स्थित टाउन पार्क को चुना गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन मार्च को इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अभिनेता रणबीर कपूर, भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी, सीएम मनोहरलाल खट्टर, पेट्रोलियम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस झंडे को लगवा रहे हैं फरीदाबाद शहरी के विधायक विपुल गोयल और उनके साथी। इसके लिए फरीदाबाद नव चेतना ट्रस्ट का गठन किया गया है।

तिरंगा दिलाएगा नई पहचान?

India's biggest tricolor would establish in faridabad

गोयल का कहना है कि यह शहर कभी एशिया में जाना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी औद्योगिक पहचान खत्म हो गई। अब इसे नई पहचान देने की कोशिश के रूप में यह झंडा लगवाया जा रहा है।

बताया गया है कि जब यह झंडा फहराया जाएगा, उस वक्त लिम्का बुक रिकॉर्ड भी बनेगा। इनकी एक टीम यहां मौजूद रहेगी। यह तिरंगा शहर के चारों ओर से दिखाई देगा।

इसी कड़ी में टाउन पार्क का रेनोवेशन हो रहा है। झंडा लगाने वाली एक्सपर्ट टीम लगी हुई है। अब तक सबसे ऊंचा झंडा लगाने का रिकार्ड फ्लैग फाउंडेशन के पास है। फाउंडेशन की ओर से कनॉट प्लेस में 207 फुट का झंडा लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed