फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   india s biggest shopping festival CM arvind Kejriwal invites Delhiites spread all over world

देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल: सीएम केजरीवाल ने पूरी दुनिया में फैले दिल्लीवालों को दिया न्योता, पढ़ें- इससे जुड़ी हर बात

Wed, 06 Jul 2022 08:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 08:17 PM IST
सार

अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होने वाले विश्वस्तरीय 'दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल' की मेजबानी दिल्ली करेगी। इस फेस्टिवल को करीब 20 हजार से अधिक लोग ऑन ग्राउंड और लाखों लोग ऑनलाइन देख पाएंगे। कार्यक्रम में संगीतकार, फिल्मी हस्तियां, हास्य कलाकार, नृत्य समूह प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली की जीवंत संस्कृति को सामने लाएगा।

विज्ञापन
india s biggest shopping festival CM arvind Kejriwal invites Delhiites spread all over world
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार राजधानी में रोजगार, व्यापार समेत पूरी अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने की योजना पर काम रही है। इसी कड़ी में सरकार देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित करेगी। अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होने वाले विश्वस्तरीय 'दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल' की मेजबानी दिल्ली करेगी। इसके लिए पूरी दिल्ली को पांच जोन में बांटा जाएगा। इसमें दिल्ली की संस्कृति की झलक पाने के साथ लोग खरीदारी का भी अनूठा अनुभव महसूस करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार इसका एलान किया है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, शॉपिंग फेस्टिवल में देश और दुनिया से कलाकारों को बुलाया जाएगा। इस दौरान 200 से अधिक मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। इसमें दिल्ली और बाहर के सभी नामी रेस्टोरेंट और होटल इंडस्ट्री हिस्सा लेंगी। दिल्ली सरकार इस बारे में होटल, ट्रैवल एजेंट्स और एयरलाइन्स के साथ बात कर रही है ताकि विशेष पैकेज ऑफर लोगों को दिया जा सके।

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दिल्लीवाले बाहर हैं, शॉपिंग फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए वह योजना तैयार कर लें। देश के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उद्घाटन व समापन सत्र भव्य होने के साथ इस दौरान दिल्ली में खरीदारी का अनूठा अनुभव मिलेगा। पूरी दिल्ली इस बीच दुल्हन की तरह सजी होगी। कई तरह की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इस दौरान मनोरंजन के 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अपनी तरह का देश में पहली बार होगा फेस्टिवल

दिल्ली अपने खाने के लिए मशहूर है। मराठी, गुजराती, दक्षिण भारतीय, बंगाली से लेकर देश के हर हिस्से का खाना यहां मिलता है। ऐसे में खाने के विशेष फूड कोर्ट होंगे। रेस्टोरेंट और होटल इंडस्ट्री इसमें भाग लेंगी। व्यापारियों और बिजनेसमैन के लिए अपना बिजनेस बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलेगा।


 
विज्ञापन

दिल्ली को पांच जोन में बांटा जाएगा

शॉपिंग फेस्टिवल के लिए दिल्ली को पांच जोन में बांटा जाएगा। यूएसपी, ब्रांड जागरूकता, खरीदारी की शैलियों, दुकानों की संख्या, जीएसटी कलेक्शन, स्थान, फुटफॉल, कनेक्टिविटी और सफाई के आधार पर सरकार इस फेस्टिवल को मनाने के लिए सभी इलाकों में 15 प्रतिष्ठित बाजारों और 10 मॉल को चुनेगी। दिल्ली के सभी बाजार और मॉल भागीदार होंगे। वहीं, परिवार के लिए गेम स्टॉल, उपहार और फिल्मों के रूप में पुरस्कार, बच्चों की गतिविधियां जैसे फेस पेंटिंग, मैजिक शो, कला प्रतियोगिता, डेकोरेशन, इंडियन कॉलेज बैंड, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सैनिक, सेलिब्रिटी टॉक, लाइट एंड साउंड शो, टैलेंट शो, स्ट्रीट थिएटर, फैशन शो, महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की आवाजाही के लिए अलग से लेन, खरीदारी के लिए उचित घंटे और दिन, अनुकूल बुनियादी सुविधाएं, विशेष छूट और बैठने के लिए आरक्षित सीट होगी।


 

फेस्टिवल का फोकस एरिया

इस फेस्टिवल में आने वाले सभी लोगों को एक अनूठा अनुभव देने और समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम करने जा रही है। मसलन, गृहिणियों और खरीदारी के शौकीनों के लिए फेस्टिवल में उचित दिन व घंटे होंगे। इसके अलावा, टैलेंट हंट, पोर्टर सर्विस, मेहंदी और चूड़ी बूथ, मुफ्त परिवहन, आवाजाही के लिए गोल्फ-कार्ट और विशेष प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। वहीं, बच्चों और युवाओं के लिए राइड, खेल और प्रतियोगिताएं, मैजिक और कठपुतली शो, सहभागी प्रदर्शन, डांस फ्लोर, कैंडीज के लिए विशेष बूथ, आइसक्रीम और फास्ट-फूड होंगे।


 

उद्घाटन और समापन समारोह होगा विश्वस्तरीय

इस फेस्टिवल को करीब 20 हजार से अधिक लोग ऑन ग्राउंड और लाखों लोग ऑनलाइन देख पाएंगे। कार्यक्रम में संगीतकार, फिल्मी हस्तियां, हास्य कलाकार, नृत्य समूह प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली की जीवंत संस्कृति को सामने लाएगा। दिल्ली के बाजारों को पुरस्कृत करने और मेगा रैफल उपहार देने के लिए एक विशेष समारोह भी आयोजित किया जाएगा। चुनिंदा पार्कों, स्मारकों, फ्लाईओवर, इमारतों, मेट्रो, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे,बस अड्डे, स्कूलों, कॉलेजों में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed