फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India - Pak match dispute, 6 Kashmiri students suspended

भारत-पाक मैच पर एक और यूनिवर्सिटी में मारपीट

Mon, 10 Mar 2014 10:15 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
India - Pak match dispute, 6 Kashmiri students suspended

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान छात्रों के दो गुटों में हुई लड़ाई के बाद छह छात्रों को शारदा विश्वविद्यालय ने निलंबित कर दिया था। इस मामले में मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर के.के.वी. अग्रवाल ने निलंबित छात्रों और उप कुलपति से मुलाकात की।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय समिति इस मामले की सोमवार से जांच करेगी। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सोशल साइट पर विपक्षी टीम की तरफदारी से छात्रों के दो गुटों में लड़ाई हो गई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद प्रशासन ने अनुशासनात्मक कदम उठाया था। जिसके तहत चार कश्मीरी और उत्तराखंड व यूपी के एक-एक छात्र को हॉस्टल से निलंबित कर दिया था।

मेरठ से आए मैसेज ने भड़काई आग

India - Pak match dispute, 6 Kashmiri students suspended

बता दें कि इसी मैच के दौरान हुई नारेबाजी के मामले में सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के कई छात्रों को निलंबित किया गया था। इस घटना के बाद सोशल साइट पर आए एक मैसेज को लेकर शारदा यूनीवर्सिटी के छात्रों में भी मारपीट हुई थी।

विश्वविद्यालय के डीन डॉ. रनवीर सिंह ने बताया कि कश्मीरी छात्रों का मामला होने के कारण शनिवार को जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर ने उप कुलपति से मुलाकात की।

इसके बाद निलंबित छात्रों ने उनके समक्ष माफी मांगी। मामले की जांच के लिए गठित कमेटी इस घटना की बारीकी से जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed