{"_id":"6942d9edf8284387f10c19e7","slug":"india-germany-cultural-partnership-on-display-in-the-capital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-116573-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी में दिखी भारत-जर्मनी की सांस्कृतिक साझेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी में दिखी भारत-जर्मनी की सांस्कृतिक साझेदारी
विज्ञापन
26वां जर्मन क्रिसमस मार्केट का सफल आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईजीसीसी) ने जर्मन दूतावास के संरक्षण में राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआई लॉन्स में 26वें जर्मन क्रिसमस मार्केट का सफल आयोजन किया। दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में बड़ी हस्तियों, राजनयिकों, अतिथियों और खासकर युवाओं ने भाग लिया। मार्केट का उद्घाटन जर्मन दूतावास के डिप्टी हेड ऑफ मिशन जॉर्ज एंजवाइलर ने किया। इस दौरान आईजीसीसी के डायरेक्टर जनरल यान नोएथर भी उपस्थित रहे।
आयोजन में पारंपरिक जर्मन खानपान, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं, बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, खेल, रचनात्मक कार्यशालाएं, जोकर और सांता क्लॉज विशेष आकर्षण रहे। ऑस्ट्रियन कल्चरल फोरम के मोजार्ट कॉयर की कोरल प्रस्तुति ने क्रिसमस का माहौल बना दिया, वहीं लाइव बैंड परफॉर्मेंस ने शाम को और जीवंत कर दिया। इस वर्ष के आयोजन में जर्मन तक और सतत समाधानों की झलक भी देखने को मिली।
कार्यक्रम में बीएमडब्ल्यू की नई एक्स3 कार प्रदर्शित की गई, जबकि बोश, डॉयचे बान व ओराफोल जैसी कंपनियों ने अपनी नवीन तकनीकों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान आईजीसीसी की क्षेत्रीय निदेशक शिवानी चतुर्वेदी ने कहा, कि जर्मन क्रिसमस मार्केट दिल्ली के शीतकालीन कैलेंडर का अहम हिस्सा बन चुका है और यह आयोजन व्यापार व संस्कृति के सफल समन्वय का उदाहरण है। 26वें जर्मन क्रिसमस मार्केट के सफल समापन के साथ भारत-जर्मनी के सांस्कृतिक संबंध और अधिक मजबूत हुए और यह आयोजन राजधानीवासियों के लिए यादगार बन गया।