फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence day 2019 Fear of terrorist attack in Delhi, big officers on patrolling

दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, गश्त में उतरे बड़े अधिकारी

Thu, 15 Aug 2019 05:02 AM IST
देव कश्यप पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Aug 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
Independence day 2019 Fear of terrorist attack in Delhi, big officers on patrolling
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से आतंकी संगठन के आका बौखलाए हुए हैं। आतंकी लालकिले पर 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान या फिर भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमला कर सकते हैं। आतंकी हमला करने क लिए आए दिन अपनी रणनीति बदल रहे हैं। मिले इनपुट्स में कहा गया है कि आतंकी 15 अगस्त के बाद भी फिदायीन हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग ने सोमवार शाम को दिल्ली में आतंकी हमले के एक बार फिर इनपुट्स दिए हैं। आतंकी हमले के इनपुटस मिलने के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियों समेत दिल्ली पुलिस के हाथ-पैर फूल गए हैं। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी खुद गश्त करने उतर गए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 15 अगस्त के लिए दिल्ली में सुरक्षा चुस्त, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले खुफिया विभाग ने इनपुट्स दिए थे कि आतंकी दिल्ली में सरकारी वाहनों आदि का इस्तेमाल कर इंडिया गेट व भीड़भाड़ वाले बाजार आदि जगहों पर हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग ने मंगलवार शाम को दिल्ली पुलिस को भेजे इनपुट्स में कहा गया है कि आतंकी लालकिला पर स्वतंत्रता कार्यक्रम के दौरान और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अब फिदायीन हमला कर सकते हैं। आतंकी हमले के इन इनपुट्स को लेकर दिल्ली के सिपाही से लेकर सीनियर पुलिस अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है। इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली में मंगलवार शाम से ही बैरिकेड लगाकर सघन जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भा पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को नहीं देना होगा परीक्षा शुल्क

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच 15 अगस्त के कार्यक्रम खत्म होने तक जारी रहेगी। बाजारों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर  सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। बाजारों में घुसने वाले लोगों की कड़ी चेकिंग की जा रही थी। आतंकी हमले क इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली की सीमा को सील कर दिया गया है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार पुलिसकर्मियों से शिफ्टों में चेकिंग करवाई जा रही है। बुधवार को भी दिल्ली में पूरे दिन चल रही सघन जांच से शहर में कई जगह जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed