फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indecent act with a two year old girl by giving intoxicants

Delhi : नशीला पदार्थ देकर दो साल की बच्ची से अश्लील हरकत, पुलिस ने मामला दर्ज कर पिता के मौसा को किया गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 02:29 AM IST
सार

पिता का मौसा और उसका साथी मासूम के साथ पिछले पांच-छह दिन से सामूहिक दुष्कर्म व अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसके लिए वह बच्ची को नशीला पदार्थ देते थे।

विज्ञापन
Indecent act with a two year old girl by giving intoxicants
demo pic...

विस्तार

वसंतकुंज (साउथ) थाना क्षेत्र में दो वर्ष की मासूम के साथ दरिंदगी व इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पिता का मौसा और उसका साथी मासूम के साथ पिछले पांच-छह दिन से सामूहिक दुष्कर्म व अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसके लिए वह बच्ची को नशीला पदार्थ देते थे।

विज्ञापन


काम पर गई मां के आने पर इस दरिंदगी का पता चला। मासूम को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहिण मीणा ने बताया कि बच्ची के पिता के मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जा रही है। इस मामले में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पीडि़त बच्ची मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के पास रहती है। पास में बच्ची के पिता का मौसा रहता है। उसकी मां ने सोमवार सुबह पुलिस को पीसीआर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची जांच अधिकारी महिला एसआई अलीशा को मौके पर पीडि़त व उसकी मां मिली। एसआई ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में भर्ती मासूम की डाक्टर 24 घंटे निगरानी रख रहे हैं। बच्ची की मां बयान पर पुलिस ने 6 पोक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्जकर पीड़िता के पिता के मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बच्ची के साथ पिछले पांच-छह दिन से अश्लील हरकतें कर रहे थे। ये बच्ची को नशीला देकर उसे हमेशा नशे में रखते थे। इस दौरान उसकी मां काम पर कहीं गई थी। लौटने पर बीमार बच्ची को देखकर उसे घटना का पता चला। मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मासूम की मां ने शुरूआत जांच में पति के मौसा पर आरोप लगाए हैं। जांच में दूसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed