फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increasing obesity in women is inviting cancer and heart attack read why weight increases how to control

विशेष: महिलाओं में मोटापा दे रहा कैंसर व हार्ट अटैक को न्योता, पढ़ें क्यों बढ़ता है वजन; कैसे करें नियंत्रित

Thu, 19 Jan 2023 01:42 AM IST
Vikas Kumar राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 01:42 AM IST
सार

एम्स दिल्ली के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. नीरजा भाटला ने कहा कि महिलाओं के पेट पर चर्बी बढ़ने से दिल के रोग के अलावा कैंसर की समस्याएं हो रही है।

विज्ञापन
Increasing obesity in women is inviting cancer and heart attack read why weight increases how to control
मोटापा प्रबंधन शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

महिलाओं में बढ़ता मोटापा कैंसर के साथ दिल की बीमारी को भी न्यौता दे रहा है। साथ ही यह गर्भधारण करने में भी चुनौती बन रहा है। यह समस्या ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञों की माने तो पेट के हिस्से पर जमा होने वाली चर्बी से महिलाओं को दिल का रोग हो सकता है। इसके अलावा मोटापा गर्भाशय व स्तन कैंसर के साथ पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) रोग को भी बढ़ाता है। महिला स्वस्थ वजन दिवस के अवसर पर डॉक्टरों का कहना है कि देश में महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 से अधिक नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. नीरजा भाटला ने कहा कि महिलाओं के पेट पर चर्बी बढ़ने से दिल के रोग के अलावा कैंसर की समस्याएं हो रही है। देखा जा रहा है कि महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्याएं हो रही हैं। यह महिलाओं के अंडाशय (ओवरी) से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। देश में इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

पीसीओएस की वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे गर्भधारण में मुश्किलें आती हैं। उन्होंने कहा कि चर्बी बढ़ने से महिलाओं में गर्भाशय व स्तन कैंसर के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि यह ऊपर जाता है तो समस्याएं बढ़ती हैं।

वजन बढ़ने से समस्या
- पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
- गर्भपात की समस्या
- गर्भाशय व स्तन कैंसर

पांच फीसदी में समस्या
स्त्री रोग विशेषज्ञ की माने तो एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार करवाने आ रही महिलाओं में से करीब पांच फीसदी महिलाओं में मोटापे की समस्या मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रहा है।

बीएमआई रहे 25
डॉ. भाटला के अनुसार, महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 रहना चाहिए। इसका आकलन उम्र, वजन और ऊंचाई के आधार पर होता है। डॉ. भाटला के अनुसार यदि यह आंकड़ा बढ़ता है तो महिलाओं में समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं।

क्यों बढ़ता है वजन
हार्मोन में बदलाव से
शारीरिक क्रियाएं घटने से
जंक फूड खाने से

कैसे कर सकते हैं नियंत्रित
-लाइफ स्टाइल सुधार कर
-डाइट सुधार कर
-हार्मोन की जांच करवा कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed