फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increased trend towards inter-caste marriage in delhi

अंतरजातीय विवाह के प्रति बढ़ा रुझान, आंकड़े देते हैं गवाही

Mon, 25 Nov 2019 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Increased trend towards inter-caste marriage in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साल की शुरुआत से सितंबर तक राजधानी में 19250 शादियां हुईं। इनमें से 589 अंतरजातीय विवाह हुए। इस दौरान 11 जिलों में सर्वाधिक 2339 शादियां दक्षिण पश्चिम जिले में हुई। 

विज्ञापन


इसके बाद उत्तर पश्चिम में 2222, शाहदरा में 1192 विवाह पंजीकृत हुए। समाज में तेजी से हो रहे बदलाव का असर शादियों पर भी दिखने लगा है। इस दौरान 589 अंतरजातीय विवाह हुए, जबकि इससे पहले के तीन वर्षों में हर साल औसतन 355 अंतरजातीय विवाह पंजीकृत किए गए।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, पिछले नौ महीने के दौरान मध्य दिल्ली 1800, उत्तरी दिल्ली 1586, पूर्वी दिल्ली 1461, दक्षिण पूर्व जिले में 1423, नई दिल्ली में 1019, जबकि उत्तर पूर्व जिले में सबसे कम 318 शादियां इस दौरान पंजीकृत हुई हैं। पश्चिमी दिल्ली में 409 सिख जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान 14961 शादियां हिंदू विवाह अधिनियम, जबकि आनंद विवाह अधिनियम के तहत 947 सिख युगल जोड़ों की शादियां हुईं। सितंबर तक अलग-अलग जिलों से शादियों के लिए 20884 अर्जियां दी गई थीं, जिनमें से 19254 का पंजीकरण हो चुका है। 

राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर तक 589 विवाह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पंजीकृत किए गए। इसके तहत युवक-युवती की आपसी सहमति से (अंतरजातीय) शादियां हुईं, लेकिन किसी जाति या धर्म विशेष के नियमों के पालन की पाबंदी नहीं थी।

दोनों अगर बालिग हैं और कुछ अपवाद के मामलों से अलग हैं तो किसी भी जाति या धर्म में शादी कर सकते हैं। 2016 से 2018 के दौरान स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कुल 1063 शादियां यानी औसतन 355 शादियां हर साल पंजीकृत हुईं।


विभागीय अधिकारी के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों के दौरान अंतरजातीय शादियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 21 साल के युवक और 18 साल की युवती अगर परिणय सूत्र में बंधते हैं तो शादी का पंजीकरण अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed