फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increased security in schools.

हाईअलर्ट के बीच स्कूलों में बढ़ी सुरक्षा

Thu, 18 Dec 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Increased security in schools.

पाकिस्तान के एक स्कूल में घटी आतंकी घटना के बाद से सरकारी व निजी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। निजी स्कूलों में तो खास तौर पर सीसीटीवी कैमरों से स्कूल के हर कोने पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, स्कूलों ने अपनी सिक्योरिटी को भी हाई अलर्ट कर दिया है। अभिभावकों को स्कूल सर्कुलर और फोन के जरिये एसएमएस भेजे जा रहे हैं। वहीं, सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा निदेशालय दिल्ली पुलिस का सहयोग ले रहा है। पुलिस अधिकारियों ने भी कई स्कूलों में सुरक्षा जांचने के लिए विजिट की।
विज्ञापन


मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. वंदना कपूर ने बताया कि पाकिस्तान में हुई घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस भी काफी सतर्क है। पुलिस ने बुधवार को सुबह स्कूल विजिट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से स्कूल की निगरानी में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। अभिभावकों को सर्कुलर भेजकर बच्चे को आई कार्ड के साथ ही स्कूल भेजने का निर्देश दिया गया है।

पीतमपुरा स्थित एनसी जिंदल पब्लिक स्कूल, रोहिणी स्थित माउंट आबू समेत अन्य स्कूलों में कड़ी सुरक्षा के साथ अनजान लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed