{"_id":"578e7feb4f1c1b217fc4bbe7","slug":"increase-circle-rates-in-the-yamuna-authority-objections-may-be-filed-by-25-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में बढ़े सर्किल रेट, 25 अगस्त तक दर्ज होगी आपत्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में बढ़े सर्किल रेट, 25 अगस्त तक दर्ज होगी आपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Property in noida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में जमीन की मौजूदा सर्किल रेट में करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जबकि ग्रुप हाउसिंग की मौजूदा दरों में सिर्फ तीन फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में किसी भी तरह की संपत्ति की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें ग्रेटर नोएडा के एआईजी अखिलेश दुबे और सब रजिस्ट्रार तेज सिंह यादव भी शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रस्तावित रेट लिस्ट को सार्वजनिक कर दिया गया। सूची में यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों की दरें 16 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 17500 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की मौजूदा दरें 17500 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 18100 रुपये कर दिया गया है। संस्थागत दरें लगभग पहले जितनी ही हैं। व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में वृद्धि की गई है। प्राधिकरण की मौजूदा आवंटन दरों में लीज रेंट जोड़ते हुए रेट तय किए गए हैं।
हालांकि, ग्रेटर नोएडा के लिए राहत भरी खबर है। वहां के किसी भी तरह की संपत्ति की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मौजूदा दरें ही लागू रहेंगी।
सब रजिस्ट्रार तेज सिंह यादव का कहना है कि यमुना प्राधिकरण की आवंटन दरें बढ़ने के कारण सर्किल रेट में मामूली इजाफा करना जरूरी था। आवंटन दरों को सर्किल रेट के समतुल्य करने के लिए रेट को रिवाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक आने वाली आपत्तियों को निस्तारित कर 1 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा।