{"_id":"591a85144f1c1be929f22f0a","slug":"income-tax-raid-on-lalu-prasad-yadav-22-places-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में फंसे लालू, दिल्ली-NCR में 22 जगहों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में फंसे लालू, दिल्ली-NCR में 22 जगहों पर छापेमारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 May 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को उनके दिल्ली-एनसीआर स्थित 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की ये छापेमारी लालू यादव की कथित बेनामी संपत्ति को लेकर हो रही है। इनकम टैक्स की रेड दिल्ली और गुड़गांव की 22 से ज्यादा संपत्तियों पर सुबह 8 बजे से ही जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से बिहार भाजपा के प्रमुख सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया था कि वे बेनामी संपत्ति के मालिक हैं और उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपने गुप्त व्यवसाय का उल्लेख नहीं किया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही सुशील मोदी ने लालू के बच्चों से जुड़ी कई बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा किया है। सुशील कुमार मोदी ने इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।