फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   income tax raid in rjd chief lalu prasad yadav different bases

BJP नेता की शिकायत के बाद लालू यादव के 22 ठिकानों पर IT का छापा

Wed, 17 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
income tax raid in rjd chief lalu prasad yadav different bases
lalu yadav

आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर विभाग ने छापा मारा है।  

विज्ञापन

    
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये ठिकाने दिल्ली, गुरुग्राम आदि में है। उन्होंने बताया कि करीब 1000 करोड़ की बेनामी भूमि के मामले में यह छापेमारी की गई है। बताया जाता है कि कि राजद नेता और लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता के कुछ ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। इस छापेमारी में क्या बरामद हुआ, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।    
विज्ञापन

 
यह छापेमारी ऐसे वक्त हुई है जब हाल ही में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमीन घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के डीएलएफ के मंगोलिया अपार्टमेंट में रहने वाले दामाद के घर पर भी आयकर विभाग की छापेमारी हुई। लालू की बेटी मीसा, दोनों बेटों तेजस्वी व तेज प्रताप यादव पर करीब एक हजार करोड़ रुपए की लैंड डील में शामिल होने का आरोप है। 

इस क्रम में आयकर विभाग की टीम ने बेनामी भूमि सौदे व टैक्स चोरी के आरोप में कई जगहों पर छापामारी की। आयकर विभाग के अधिकारियों ने रियल एस्टेट, बड़े कारोबारियों, व्यवसायियों और लैंड डील से जुड़े कई लोगों के यहां तलाशी ली।


लालू यादव के 22 ठिकानों पर हुई छापेमारी में क्या-क्या मिला, इनकम टैक्स ने फिलहाल इस बारे में मीडिया को कुछ भी नहीं बताया है। इनकम टैक्स का कहना है कि पब्लिक डोमेन में मिली शिकायतों और सबूतों के आधार पर छापेमारी की गई है। इन्हें आगे जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed