फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income Tax Department tightened the screws on the 75 contractors.

आयकर विभाग ने कसा 75 ठेकेदारों पर शिकंजा

Fri, 09 Jan 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 09 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department tightened the screws on the 75 contractors.

आयकर विभाग ने प्राधिकरण को 75 ठेकेदारों की सूची भेजी है। इनको एक अप्रैल 2014 से आवंटित कार्यों के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन


आयकर विभाग की तरफ से सूची छह जनवरी को भेजी गई है। 7 जनवरी को सूची मिलते ही प्राधिकरण ठेकेदार और उनकी कंपनियों का विवरण तैयार कराने में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा ठेकेदार सिविल कार्यों से जुड़े हैं। सभी वर्क सर्किल, विद्युत यांत्रिकी खंड व अन्य संबंधित विभाग रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक-दो दिन में ही रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाएगी। बताया जाता है कि आयकर को यादव सिंह के यहां छापे के दौरान ठेकेदारों की जो सूची मिली थी, उसी के आधार पर आयकर जांच को आगे बढ़ाते हुए 75 ठेकेदारों की डिटेल जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्राधिकरण आयकर विभाग को 2001 से 2011 तक के कार्यों का पूरा विवरण बनाकर भेज चुका है। गौरतलब है कि यादव सिंह को फरवरी 2014 में जनस्वास्थ्य और उद्यान विभाग का चार्ज दिया गया था। वहीं, प्राधिकरण की तरफ से भी यादव सिंह की पदोन्नति व संपत्ति की विभागीय जांच अभी चल रही है।

तीन माह में रिपोर्ट आएगी। 27 नवंबर को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता के यहां आईटी का छापा पड़ा था। आईटी की रिपोर्ट के बाद प्राधिकरण ने यादव सिंह को सस्पेंड कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed