फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income Tax Department s action continued for second day at house of Azam Khan family close friend Ekta Kaushik

यूपी: आजम की करीबी एकता के आवास पर दूसरे दिन भी जारी रही छानबीन, बाहर रही खामोशी; बस इसलिए दोपहर में खुले गेट

Thu, 14 Sep 2023 10:35 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Sep 2023 10:35 PM IST
सार

कानपुर स्थित कार्यालय से आयकर विभाग की टीम छानबीन के लिए गाजियाबाद भेजी गई है। इसके अलावा आजम खां के ठिकानों पर कई अन्य शहरों में भी आयकर विभाग की छानबीन की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Income Tax Department s action continued for second day at house of Azam Khan family close friend Ekta Kaushik
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे की करीबी एकता कौशिक के राजनगर सेक्टर-9 स्थित आवास पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम ने छानबीन की। टीम ने कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। अब इन दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आयकर विभाग की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

जीडीए के पूर्व अवर अभियंता परितोष शर्मा की पुत्रवधू एकता कौशिक के आवास पर बुधवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीम पहुंची थी और छानबीन शुरू की थी। गुरुवार को दूसरे दिन भी टीम मौजूद रही। हालांकि बाहर चहलकदमी नहीं दिखाई दी। घर के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर छानबीन की गई। इस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं थी। दोपहर के वक्त टीम ने बाहर से खाना मंगाया। एक व्यक्ति खाना लेकर घर के अंदर दाखिल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब पौने तीन बजे कोठी के अंदर से आयकर विभाग की टीम में शामिल दो व्यक्ति दस्तावेज लेकर बाहर आते दिखाई दिखे। हालांकि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। दस्तावेज लेकर उनके चले जाने के बाद भी मकान के अंदर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम के सदस्य शाम तक घर में मौजूद रहे। बताया गया है कि कानपुर स्थित कार्यालय से आयकर विभाग की टीम छानबीन के लिए गाजियाबाद भेजी गई है। इसके अलावा आजम खां के ठिकानों पर कई अन्य शहरों में भी आयकर विभाग की छानबीन की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed