फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   income tax department raids dios documents

आयकर विभाग ने डीआईओएस कार्यालय के दस्तावेज खंगाले

Wed, 11 Jul 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 11 Jul 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
income tax department raids dios documents
income tax

आयकर विभाग ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल व कॉलेजों के टीडीएस में गड़बड़ी पाई है। आईटी विभाग को आशंका है कि स्कूल प्रबंधन और डीआईओएस कार्यालय की मिलीभगत से गड़बड़ी की गई है। आयकर विभाग ने जांच के लिए पिछले छह वर्षों के दस्तावेज सप्ताह भर में सौंपने को कहा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने अपर आयकर आयुक्त निहार रंजन पांडेय के निर्देशन में सोमवार को सूरजपुर स्थित डीआईओएस कार्यालय में सर्वे की कार्रवाई की। टीम ने डीआईओएस पीके उपाध्याय से प्रदेश सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल और कॉलेजों के सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक और बाकी की सूचना मांगी हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि जिले में 45 स्कूल और कॉलेज प्रदेश सरकार से स्ववित्त पोषित हैं। इनमें कुल मिलाकर करीब 800 का स्टाफ  है। इनमें से ज्यादातर का टीडीएस काटा जाता है। लाखों रुपये का टीडीएस स्कूल व कॉलेज के सरकारी खाते में जमा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है टीडीएस के 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी की गई है। आयकर विभाग ने स्कूल व कॉलेजों के सभी स्टाफ का पिछले छह वर्षों के टीडीएस का लेखाजोखा मांगा है। प्रदेश सरकार से स्ववित्त पोषित कुछ कॉलेजों में भवानी शंकर इंटर कॉलेज हाजीपुर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गढ़ी चौखड़ी, मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी, जनता इंटर कॉलेज भंगेल, अग्रसेन इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, किसान आदेश इंटर कॉलेज व अमीचंद इंटर कॉलेज आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed