फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   income tax department raids axis bank

आयकर विभाग की टीम के बैंक में पहुंचते ही छूटे पसीने

Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
income tax department raids axis bank

सेक्टर-51 स्थित एक्सिस बैंक में आयकर विभाग की टीम के बैंक में पहुंचते ही कर्मियों के पसीने छूट गए। इस बीच एक मीडियाकर्मी को फोटो खींचता देख बैंक मैनेजर समेत वहां तैनात कर्मी आगबबूला हो गए। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए कैमरा और मोबाइल छीन लिया। साथ ही, मारपीट का प्रयास भी किया। इस बीच बाहर भी हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर सेक्टर-49 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। बैंक के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


जब आयकर विभाग की टीम बैंक में पहुंची तो एटीएम और बैंक के बाहर भीड़ थी। सर्वे शुरू होते ही सभी को वहां से हटा दिया गया। लाइन में लगे लोग कहने लगे कि इन्हीं बैंक कर्मियों ने पैसों को दबाकर रखा है। काला धन सफेद करते रहे और बैंक के बार नो कैश का बोर्ड लगाते रहे। यह भी लोग कहते पाए गए कि अब क्या होगा। आईटी ने छापा मार दिया है, कहीं मेरा पैसा ही न फंस जाए। एटीएम में पैसा है नहीं, बैंक पैसा दे नहीं रहे।
विज्ञापन


अफवाह फैलती रही है कि बैंक वालों का क्या जाएगा, लेकिन जिन लोगों के खाते हैं, उनके लिए परेशानी हो सकती है। भीड़ में कुछ लोगों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी तक कर दी। लाइन में खड़े हरी किशन ने बताया कि बैंक में पहले से ही गड़बड़ चल रही है। इसका अंदाजा उन्हें चार दिन पहले रुपये निकालने के लिए आने पर लगा था। यहां बैंक कर्मी लाइन में लगे लोगों को दस हजार रुपये और बिना लाइन में आने वाले जानकारों को 24 हजार रुपये दे रहे थे। उन्होंने बताया कि विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed