फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   income tax department issues notice to satyendar jain in hawala case, kejriwal backs him

हवाला में फंसे सत्येंद्र जैन, केजरीवाल बोले- शुक्रवार को करूंगा खुलासा

Tue, 27 Sep 2016 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
income tax department issues notice to satyendar jain in hawala case, kejriwal backs him
सतेन्द्र जैन

आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने की बजाय दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद विधायकों की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


इस मामले में आयकर विभाग ने सत्येंद्र जैन को 4 अक्टूबर से पहले पेश होने के लिए कहा है। जैन पर करीब 17 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आरोप है।

आरोप सामने आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका खुलकर बचाव किया है। इस संबंध में केजरीवाल ने कई ट्वीट भी किए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को केजरीवाल का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन

'व‌िधानसभा में करूंगा बड़ा खुलासा'

income tax department issues notice to satyendar jain in hawala case, kejriwal backs him
अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

एएनआई से बातचीत में सत्येंद्र जैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह कोई जांच नहीं केवल पुनर्मूल्यांकन है। मुझे यहां गवाह के रूप में बुलाया गया है।

जैन ने आगे बताया कि उन्होंने उन कंपनियों में निवेश किया है जिनका पुनर्मूल्यांकन चल रहा है। दो दिन बाद केजरीवाल विधानसभा में बड़ा खुलासा करेंगे, टीवी चैनलों में हिम्मत हो तो जरूर इसका प्रसारण करें।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सत्येंद्र को आज सुबह बुलाया था। सभी कागजातों को देखा। वह निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। अगर वह दोषी होता तो हम खुद उसे बाहर निकाल देते। हम उसके साथ हैं।



केजरीवाल ने कहा कि आप के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सीबीआई ने मेरे यहां छापा मारा- क्यों? यह सब एक बहुत बड़ी साजिश है। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में करुंगा खुलासा।

कंपन‌ियों से चेक प्राप्त करने का आरोप है

income tax department issues notice to satyendar jain in hawala case, kejriwal backs him
सत्येंद्र जैन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक सत्येंद्र जैन की चार कंपनियों पर 17 करोड़ ट्रांसफर करने और इन कंपनियों से चेक प्राप्त करने का आरोप है। आरोप के मुताबिक इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने गैर-कानूनी कालोनियों में प्रापर्टी खरीदने में किया।

जैन से संबंधित चार कंपनियां इंडो मेटल इम्पैक्स, अकिंचन डेवल्पर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफो सॉल्यूशन और मगलायतन प्रोजेक्ट्स आईटी विभाग की जांच के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed