फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inauguration of new building of Forensic Science Laboratory in Rohini

Delhi: फोरेंसिक जांच से जल्द सुलझेंगी अपराध की उलझी हुईं कड़ियां, 59 करोड़ में तैयार हुई FSL की नई इमारत

Sun, 10 Dec 2023 08:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Dec 2023 08:24 AM IST
सार

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सात मंजिला नई इमारत करीब 10 हजार वर्ग मीटर में फैली हुई है। इस इमारत के निर्माण में करीब 59 करोड़ रुपये की लागत आई है। भवन का निर्माण तीन साल में पूरा हुआ।

विज्ञापन
Inauguration of new building of Forensic Science Laboratory in Rohini
एलजी वीके सक्सेना और मंत्री कैलाश गहलोत ने किया फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के नए भवन का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में फोरेंसिक जांच में तेजी आने से अपराध की उलझी हुई कड़ियां जल्द सुलझेगी। इसके लिए रोहिणी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की नई इमारत तैयार की गई है। शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सात मंजिला नई इमारत करीब 10 हजार वर्ग मीटर में फैली हुई है। इस इमारत के निर्माण में करीब 59 करोड़ रुपये की लागत आई है। भवन का निर्माण तीन साल में पूरा हुआ। यह नया भवन प्रशिक्षण, अपराध स्थल प्रबंधन और विशेष परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन प्रदान करेगा। 

विज्ञापन

इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि इस लैब को रिकार्ड समय में बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद जांच में तेजी आएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लैब में हर सुविधा दी गई है। साथ ही गांधीनगर की फोरेंसिक लैब के सहयोग से आने वाले दिनों में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने की दिशा में काम करेगी। कैलाश गहलोत ने कहा कि यह लैब फोरेंसिक क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह प्रयोगशाला भविष्य में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगी। इसकी मदद से जांच में तेजी आएगी। साथ ही गुणवत्ता के साथ विश्वसनीय फोरेंसिक सेवाएं मिलेगी। यह लैब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान है। 

यह भवन 59 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसकी निर्माण परियोजना दो जनवरी, 2020 को शुरू हुई थी। यहां पर नारी शक्ति के योगदान को स्वीकार करने और सम्मान देने के लिए समर्पित एक वसुधा कक्ष बनाया गया है। साथ ही इसमें एनेक्सी बिल्डिंग, मुख्य भवन से जुड़ी एक वातानुकूलित संरचना है।

ये सुविधाएं मिलेंगी

  • मॉडर्न नारकोटिक ड्रग (एनडीपीएस) लैब
  • उन्नत डीएनए परीक्षण (डीएनए) लैब
  • उन्नत साइबर (साइबर फोरेंसिक) लैब
  • अत्यधिक उन्नत विष विज्ञान प्रयोगशाला
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रशिक्षुओं, राष्ट्रीय रक्षा अधिकारियों और प्रयोगशाला कर्मियों के लिए अलग मंजिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed