फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inauguration of Cricket Academy at Government School in Preet Vihar

छात्राएं भी सिखेंगी क्रिकेट, मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल में किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन

Tue, 25 Dec 2018 03:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Cricket Academy at Government School in Preet Vihar
Manish Sisodia - फोटो : फाइल फोटो

प्रीत विहार स्थित गवर्नमेंट कोएड स्कूल को स्पोर्ट्स प्रतिभा विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा स्कूल में वार्षिक समारोह के अवसर पर की। उन्होंने इसके लिए स्कूल शिक्षक व प्रिंसिपल को योजना तैयार करने को कहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल में छात्राओं को क्रिकेट भी सिखाया जाएगा।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए स्पोर्ट्स प्रतिभा विद्यालय शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसकी शुरुआत इसी स्कूल से किए जाने की बात कही। स्कूल में काफी जगह होने के कारण इसे स्पोर्ट्स प्रतिभा विद्यालय बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित क्रिकेट कोच से कहा कि वह लड़कियों को क्रिकेट की कोचिंग देने की व्यवस्था करें। जब देश की महिला क्रिकेट टीम हो सकती है तो इस स्कूल की छात्राओं की क्रिकेट टीम भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed