फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inaugural run of two new Amrit Bharat Express trains to begin from 18th

Delhi NCR News: 18 से होगा दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन रन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा और कामाख्या-रोहतक-कामाख्या मार्ग पर चलने वाली इन ट्रेनों का उद्घाटन रन 18 जनवरी से शुरू होगा।

उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन रन 18 जनवरी को संतरागाछी से किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस उसी दिन कामाख्या से अपने पहले सफर पर रवाना होगी। ट्रेन संख्या 03065 संतरागाछी से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर हावड़ा, बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गया, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए रात 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05671 सुबह 11 बजे कामाख्या से रवाना होगी। यह ट्रेन रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, छपरा, वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली जंक्शन, बहादुरगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed