फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in vijay chowk and in some metro stations people will not be allowed to get enter on january 29

दिल्ली का ये चौक 29 को रहेगा बंद, साथ ही इन मेट्रो स्टेशन पर भी नहीं होगी एंट्री

Sun, 28 Jan 2018 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
in vijay chowk and in some metro stations people will not be allowed to get enter on january 29
no entry

बीटिंग रिट्रीट समारोह विजय चौक पर 29 जनवरी को आयोजित होगा। इसके चलते 29 जनवरी को शाम 3:30 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा।

विज्ञापन


आम जनता के लिए विजय चौक पूरी तरह बंद रहेगा। बीटिंग रिट्रीट व राष्ट्रपति भवन समेत कई इमारतों की खास सजावट को देखने के लिए इंडिया गेट पर भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। 28 व 29 जनवरी को भी इंडिया गेट पर काफी लोगों की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) गरिमा भटनागर के अनुसार बीटिंग रिट्रीट के चलते विजय चौक आम जनता के लिए बंद रहेगा।

रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से कृषि भवन गोलचक्कर तक, रायसीना मार्ग पर कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक तक, डलहौजी रोड गोलचक्कर, कष्णन मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद  से विजय चौक तक, राजपथ पर विजय चौक से सी-हैक्सागॉन तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीसी बसों के रूट बदले जाएंगे

in vijay chowk and in some metro stations people will not be allowed to get enter on january 29
DTC BUSES

बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह का एक हिस्सा होता है। संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार डीटीसी और सिटी बसों के रूट भी शाम 3:30 बजे से रात 9:30 बजे तक परिवर्तित कर दिए जाएंगे।

शांति पथ, विनय मार्ग, सरदार पटेल मार्ग से आकर केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, सिमोन बोलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड गोलचक्कर और पार्क स्ट्रीट होकर जाएंगी। इस रूट से बसें वापस जाएंगी। कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ और अशोका रोड होकर जाएंगी।

भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड, मंदिर मार्ग, शंकर रोड और अपर रिज रोड होकर वापस जाएंगी। मंडी हाउस और फिरोजशाह रोड से कनॉट प्लेस जाने वाले बसें शिवाजी स्टेडियम पर खत्म हो जाएंगी और केजी मार्ग होकर वापस जाएंगी।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वह बिटिंग रिट्रीट की तरफ आने से बचें। लोग राजपथ, विजय चौक और पार्लियामेंट हाउस की तरफ आने से बचें।

कई मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश और निकास पर रोक 

in vijay chowk and in some metro stations people will not be allowed to get enter on january 29
द‌िल्ली मेट्रो

उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन में प्रवेश व निकास 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक बंद रहेगा।

 

28 जनवरी को उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय, लोककल्याण मार्ग, मंडी हाउस, प्रगति मैदान ओर खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 2 बजे से लेकर रात 7 बजे तक प्रवेश व निकास बंद रहेगा।


संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed