फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in tight security of NSG commandos rajan will brought to delhi

दिल्ली में दाऊद से बड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा छोटा राजन

Thu, 05 Nov 2015 08:58 AM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
in tight security of NSG commandos rajan will brought to delhi

पाकिस्तान में भले ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा वहां की सेना ने संभाल ली हो मगर दिल्ली में छोटा राजन दाऊद से ज्यादा बड़े सुरक्षा पहरे में रहेगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कमांडो के साथ एनएसजी के कमांडो छोटा राजन की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। एनएसजी के कमांडो के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस एयरपोर्ट पहुंचते ही छोटा राजन की सुरक्षा अपने हाथ में ले लेगी। छोटा राजन को एयरपोर्ट से बकायदा बुलेट प्रूफ गाड़ी में रूट लगाकर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बुलेट प्रूफ गाड़ियां की गईं इकट्ठा

in tight security of NSG commandos rajan will brought to delhi

उसके कल दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल समेत दिल्ली पुलिस की कई बुलेट प्रूफ गाड़ियों को स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय में एकत्रित कर लिया गया है।


एक जैसी गाड़ियां भी एकत्रित की गई हैं। स्पेशल सेल के कार्यालय की अभी से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पेशल सेल के करीब दो दर्जन विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो को सेल कार्यालय की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

स्पेशल सेल के ही एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छोटा राजन की सुरक्षा पांच स्तरीय होगी। हालांकि उन्होंने इसे संवदेनशील बताते हुए आगे जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अर्द्धसैनिक बलों को भी छोटा राजन की सुरक्षा में लगाया

in tight security of NSG commandos rajan will brought to delhi

कमांडो के अलावा कुछ अर्द्धसैनिक बलों को भी छोटा राजन की सुरक्षा में लगाया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि खुफिया विभाग के पास छोटा राजन की सुरक्षा का जिम्मा रहेगा।


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम सीबीआई और खुफिया विभाग के लगातार संपर्क में है और इनके बीच छोटा राजन की सुरक्षा को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।

स्पेशल सेल के संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया छोटा राजन से जुड़ी हर चीज पर नजर रखे हुए हैं। स्पेशल सेल के अधिकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया को रिपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed