फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the next three days in India, monsoon in NCR the north-west

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन में मानसून

Tue, 23 Jun 2015 09:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
in the next three days in India, monsoon in NCR the north-west

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मानसून अगले तीन दिन में दस्तक दे देगी। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान व यूपी के कुछ हिस्से में 24 जून से बारिश और तेज होगी। हालांकि पूर्वी यूपी में 25 जून से बारिश रफ्तार पकड़ेगी। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी 25 जून से ही उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में होगी।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तराखंड और पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में सोमवार दिन में भी बारिश हुई। गाजियाबाद में 24 मिमी और फरीदाबाद में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का मंगलवार को भी एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में कुछ जगह बारिश हुई। लेकिन 24 जून से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गति बढ़ेगी। यहां तक की जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के ज्यातर हिस्सों में 24 से भारी बारिश होगी तो उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात व बिहार में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 51-80 फीसदी के बीच दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed