फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the name of job girls sent america kenya for prostitution, 3 released from kenya gang busted

नौकरी के बहाने नाबालिग लड़कियों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, करवाते थे देह व्यापार

Sat, 29 Dec 2018 06:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Dec 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
in the name of job girls sent america kenya for prostitution, 3 released from kenya gang busted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने नाबालिग लड़कियों को अमेरिका भेजने के मामले में पंजाब के पांच लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


दूतावास की शिकायत के मुताबिक, गगन गुप्ता नामक महिला ने पिछले साल अगस्त में चार नाबालिग लड़कियों को अमेरिकी ले जाने की कोशिश की थी। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के सेंट जोसेफ कांवेंट के छात्रों को एजुकेशनल ट्रिप पर अमेरिका जाना था। इनमें से कुछ छात्राओं के पासपोर्ट ऐसे बच्चों को दिए गए, जिन्हें अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


दूतावास ने कहा कि यूनाइटेड एयरलाइन-83 के कर्मचारियों ने बच्चों को विमान में सवार नहीं होने दिया, क्योंकि पासपोर्ट में तस्वीरों से उन चार बच्चों का चेहरा नहीं मिल रहा था। हालांकि उनके पासपोर्ट जब्त नहीं किए गए और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से जाने की अनुमति दे दी गई। विमान कंपनी ने स्थानीय पुलिस संपर्क करने के बजाय बच्चों की तस्वीरें, पासपोर्ट और विमान के टिकट दूतावास अधिकारियों को मुहैया कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास के मुताबिक, जिन बच्चों को वीजा जारी हुआ, वे सभी सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल के बच्चे थे। एक एजेंट ने वीजा प्रक्रिया के लिए छात्रों और कर्मचारियों के पासपोर्ट लिए थे। एजेंट ने ही समूह के चार बच्चों के नाम पर दूसरे बच्चों को भेजने की कोशिश की।

इसके बाद सीबीआई ने जालंधर के किंग्स ट्रैवल्स के बलराज खेरा, गुरदासपुर जिले में क्लिक एजुकेशन सर्विसेस की गगन गुप्ता, चंडीगढ़ के चेतन सभरवाल, कर्मचारी लवप्रीत सिंह और तिलक राज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

केन्या में तीन लड़कियों को मुक्त कराया 
एक अन्य मामले में विदेश मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई ने नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को केन्या भेजने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। भारतीय दूतावास ने केन्या के नैरोबी से तीन लड़कियों को मुक्त कराया है। इन्हें नौकरी का झांसा देकर मोमबासा ले जाया गया था, लेकिन वहां उनसे देह व्यापार कराया जाता था। इस मामले में केन्याई नागरिक शमा जावेद दीन, दिल्ली निवासी आर्यन और पंजाब के लुधियाना निवासी काला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed