फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the desire to look 'cool', health is compromised; smoking during pregnancy is dangerous for children.

Delhi NCR News: ‘कूल’ दिखने की चाह में सेहत से खिलवाड़, गर्भावस्था में धूम्रपान बच्चों के लिए घातक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
र्भावस्था में धूम्रपान से बच्चों में बढ़ रहा अस्थमा और डायबिटीज का खतरा
विज्ञापन

सोनम प्रतिहस्त
नई दिल्ली। आधुनिक जीवनशैली, बदलते सामाजिक रुझान और तथाकथित ‘कूल’ दिखने की चाह ने धूम्रपान को एक फैशन ट्रेंड के रूप में पेश किया है। अब यह महिलाओं के बीच भी तेजी से अपनी जगह बना रही है। खासतौर पर शहरी इलाकों में युवतियों और कामकाजी महिलाओं में धूम्रपान की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे एक गंभीर सामाजिक और चिकित्सकीय चेतावनी मान रहे हैं, क्योंकि इसका सीधा असर न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान यह आदत गर्भ में पल रहे शिशु के लिए बेहद खतरनाक है। विशेषज्ञों का कहना है कि धूम्रपान से होने वाला नुकसान तात्कालिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक होता है। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने वाली महिलाओं में समय से पहले प्रसव, गर्भपात, कम वजन वाले शिशु का जन्म और नवजात मृत्यु का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा, ऐसे बच्चों में आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों की आशंका भी सामान्य बच्चों की तुलना में अधिक रहती है।

गर्भ में बच्चे को नहीं मिल पाती ऑक्सीजन
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या रश्मि ने बताया कि गर्भावस्था में धूम्रपान करने से सिगरेट में मौजूद निकोटिन और कार्बन मोनोऑक्साइड गर्भनाल के जरिए शिशु तक पहुंच जाते हैं। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिसका नतीजा समय से पहले प्रसव और गर्भपात के रूप में सामने आते हैं। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से केवल समय से पहले प्रसव और गर्भपात के अलावा बच्चों में कुछ समय के बाद डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियों के होने का खतरा भी साधारण की तुलना में 30 प्रतिशत तक अधिक बढ़ जाता है। साथ ही जन्म के समय बच्चों का वजन ढ़ाई किलो से कम होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे बच्चों में आगे चलकर अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों के होने की संभावना भी अधिक रहती है। जन्म के कुछ समय बाद मृत्यु होने की संभावना भी सामान्य से अधिक रहती है। डॉक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को धूम्रपान करने से बचना चाहिए और बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नियमित योगा करते रहना चाहिए। साथ ही जिस कमरे में गर्भवती महिला हो उसमें अन्य परिजनों को भी धूम्रपान नहीं करना चाहिए। बच्चे के अच्छे विकास के पौष्टिक आहार खाना चाहिए। नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह के अनुसार चेकअप कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed