फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Sons battle property dealer firing on policeman

घरेलू झगड़े में प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस पर दागी गोली

Sat, 21 Nov 2015 05:23 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
in Sons battle property dealer firing on policeman

नरेला इलाके में शुक्रवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को गोली मार दी। सिपाही बच्चों के बीच हुए झगड़े में बातचीत करने के लिए प्रॉपर्टी डीलर के पास पहुंचा था। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच हाथापाई हो गई। झगड़े में प्रॉपर्टी डीलर के सिर में चोट लगी है।

विज्ञापन


दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नरेला थाना की पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शौकीन पाल तोमर सपरिवार स्वतंत्र नगर में रहता है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है।

विज्ञापन


शौकीन के घर से कुछ दूरी पर वीरेंद्र प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता है। दो दिन पूर्व शौकीन के बेटे व वीरेंद्र के बेटे के बीच झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद शौकीन शुक्रवार को वीरेंद्र के कार्यालय में बातचीत करने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र ने अपनी पिस्टल से शौकीन पर गोली चला दी

in Sons battle property dealer firing on policeman

हालांकि वीरेंद्र का आरोप है कि शौकीन अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे। गुस्से में आकर वीरेंद्र ने अपनी पिस्टल से शौकीन पर गोली चला दी।


गोली उसके पेट में लगी और वह वहीं गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शौकीन पाल को जख्मी हालत में राजा हरिशचंद अस्पताल पहुंचाया। मारपीट के दौरान विरेंद्र के सिर में भी चोट लगी थी।

पुलिस विरेंद्र को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि शौकीन पाल की हालत नाजुक बनी हुई है। इस बाबत नरेला थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed