पुलिस ने शैलजा हत्याकांड में किया बड़ा खुलासा, कहा- हमारे कब्जे में जो चाकू उससे नहीं हुआ कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जनवरी को दिल्ली के बरार स्क्वायर में मौत के घाट उतारी गई मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी हत्याकांड में आज पुलिस ने आरोपी मेजर निखिल के साथ दिल्ली के जंगलों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने उस चाकू को ढूंढने का प्रयास किया जिससे शैलजा की हत्तया की गई थी। पूरी जांच के बाद पुलिस ने मामले में एक बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस का कहना है कि उनके कब्जे में जो चाकू है उससे शैलजा की हत्या नहीं की गई थी। यानी पुलिस अब भी वो हथियार बरामद नहीं कर सकी है जिससे शैलजा द्विवेदी का कत्ल हुआ था। आज दिनभर पुलिस ने दिल्ली के जंगलों में उसकी तलाश की लेकिन हाथ खाली रहे।
इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपी मेजर निखिल इतना शातिर है कि वह पुलिस गुमराह कर रहा है और जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा। इस वजह से पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब बातों की जानकारी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताई।
Delhi Police inspects the site of murder of Shailaja Dwivedi (an Indian Army Major's wife) in Brar Square. Her body was found with throat slit on June 23. Indian Army Major Nikhil Handa is accused in the case. He is currently in 4-day police custody. #Delhi pic.twitter.com/54kFMaGADk
— ANI (@ANI) June 27, 2018
The weapon that we have in our custody is not the weapon with which Shailaja was killed: Vijay Kumar, DCP West Delhi on murder case of Shailaja Dwivedi, wife of an Indian Army Major. pic.twitter.com/dp4LHyzhkh
— ANI (@ANI) June 27, 2018
Accused Nikhil Handa is giving us misleading information day after day. We have done 90% of the work & in coming days the truth will come out: Vijay Kumar, DCP West Delhi on murder case of Shailaja Dwivedi, wife of an Indian Army Major. pic.twitter.com/WluxbMPTMG
— ANI (@ANI) June 27, 2018